हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव

Triveni
19 Dec 2022 9:04 AM GMT
हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव
x

फाइल फोटो 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम सुक्खू की सोमवार को रिपोर्ट आई,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम सुक्खू की सोमवार को रिपोर्ट आई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि सीएम सुक्खू दिल्ली में हैं और सोमवार को उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने के आसार थे। वहीं अब सुक्खू फिलहाल पीएम मोदी से नहीं मिलेंगे।

जानकारी के अनुसार, 18 दिंसबर को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सैंपल लिया गया था। इसके बाद देर शाम को उनकी रिपोर्ट आई है, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है उनके गले में खराश की दिक्कत थी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुक्खू प्रधानमंत्री से मिलने से पहले अनिवार्य नियमित जांच के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में कोई लक्षण नहीं है और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
बीते तीन दिन से हिमाचल के सीएम दिल्ली दौरे पर हैं। सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और 38 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ 16 दिसंबर को राजस्थान में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। सुक्खू नई दिल्ली में हैं और पिछले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश के AICC प्रभारी राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के कई नेताओं से मिले थे।
शीत सत्र पर संशय
हिमाचल की 14वीं विधानसभा का प्रथम सत्र 22 से 24 दिसंबर तक विधानसभा सदन तपोवन धर्मशाला में होना है। इस बाबत अधिसूचना जारी हो चुकी है। वहीं प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार को राजभवन शिमला में सोमवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। सीएम सुक्खू ने इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन अब उनकी गैर मौजूदगी में ही शपथ होगी। 22 दिसंबर को शीत सत्र के पहले दिन सुबह 11:00 बजे प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। अब शीत सत्र पर भी संशय बन गया है क्योंकि मुख्यमंत्री के इसमें शामिल होने के आसार कम हैं।

Next Story