हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहले दिन 2129 मेधावियों को दिए लैपटॉप

Admin Delhi 1
9 Jun 2022 3:58 PM IST
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहले दिन 2129 मेधावियों को दिए लैपटॉप
x

हिमाचल न्यूज़: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के पड्डल मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंडी जिला के 2908 स्कूली विद्यार्थियों में से पहले दिन 2129 लैपटॉप वितरित किए गए। इस अवसर पर सभी मंत्रियों ने अपने जिलों से कार्यक्रम में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए।

कार्यक्रम में शिरकत करने मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों से मेधावी छात्र-छात्राएं सुबह ही अपने अभिभावकों से साथ पहुंच गए थे।

Next Story