हिमाचल प्रदेश

Himachal : लारजी-सैंज मार्ग पर कार नाले में गिरी, मां-बेटी की मौत, एक घायल

Saba Naaz
28 Jun 2025 5:43 PM IST
Himachal : लारजी-सैंज मार्ग पर कार नाले में गिरी, मां-बेटी की मौत, एक घायल
x
Kullu कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लारजी-सैंज सड़क पर पागल नाला के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।
हादसे में मां-बेटी की माैत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसे के दाैरान कार में तीन लोग सवार थे। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी सैंज के बनोगी के रेंह गांव के रहने वाले हैं।
हादसे की सूचना मिलने के बाद सैंज पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी शेर सिंह ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story