हिमाचल प्रदेश

Himachal: काले भालू ने 72 वर्षीय बुजुर्ग पर किया हमला

Bharti Sahu 2
24 Oct 2024 7:20 AM IST
Himachal:  काले भालू ने 72 वर्षीय बुजुर्ग पर किया हमला
x
Himachal: रामपुर जिले की शाहधार पंचायत के बथरा गांव में भालू ने गोशाला में घुसकर वहां बंधी गाय और उसके बछड़े पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए 72 वर्षीय व्यक्ति पर भी भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रामपुर के खनेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।भालू के हमले में शाली राम के सिर पर गहरी चोट आई है।
इस दौरान शाली राम की पत्नी बाहर आई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर भालू मौके से भाग गया। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से खेनेरी अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है और विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से पीड़ित को हर संभव मदद देने की अपील की है।
Next Story