- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: बाइक और...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत, एक युवक की मौत
Tara Tandi
28 Sept 2025 4:26 PM IST

x
Himachal हिमाचल : पालमपुर के समीप चिम्बलहार में सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 2 युवक बाइक पर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे थ्री व्हीलर गुड्स कैरियर से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरा बुरी तरीके से घायल हो गया। गंभीर घायल को डॉ. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय टांडा रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, चिम्बलहार के पास एक थ्री व्हीलर और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक अभय (22) पुत्र देवराज निवासी इच्छी की जान चली गई जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक अनीश (20) पुत्र करतार चंद निवासी राजोल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते उसे टांडा रैफर कर दिया है। दुर्घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और घायल युवक को टांडा रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsHimachal बाइकथ्री-व्हीलर भिड़ंतएक युवक मौतHimachal bikethree-wheeler collideone youth deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





