- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : आर्यन...
हिमाचल प्रदेश
Himachal : आर्यन जर्मनी में लापता, परिजनों की सरकार से मदद की अपील
Saba Naaz
18 Jun 2025 10:00 PM IST

x
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश : घुमारवीं उपमंडल की कंदरौर पंचायत का घुमाणी चौक निवासी आर्यन चंदेल (23) जर्मनी के म्यूनिख शहर में रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है।
15 जून से आर्यन का कोई सुराग नहीं मिला है। आर्यन म्यूनिख में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। 15 जून को फादर्स डे के मौके पर माता-पिता से बातचीत की थी। भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजे आर्यन का फोन आया, जिसमें उसने पिता को फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं और मां से भी थोड़ी देर बात की। उसके बाद पिता ने कॉल बैक करने की कोशिश की, लेकिन कॉल कट गई। इसके बाद शाम चार बजे आर्यन ने अपने चाचा से तीस सेकंड की वीडियो कॉल की, जिसमें वह झील में नहाता और बोटिंग करता नजर आया।
परिजनों को मिली जानकारी के अनुसार आर्यन दो अन्य दोस्तों के साथ झील में बोटिंग कर रहा था, जब अचानक मौसम खराब हुआ और तेज तूफान आया। इसी दौरान आर्यन झील में गिर गया और उसके बाद से लापता है। बताया जा रहा है कि वह तैरना जानता था, लेकिन झील के पास जंगल होने की वजह से अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। आर्यन के पिता विचित्र सिंह चंदेल ने बताया कि उन्होंने बुधवार को उपायुक्त और एसपी बिलासपुर से मुलाकात कर बेटे की तलाश के लिए केंद्र सरकार से मदद दिलाने की मांग की है।
इसके साथ ही वे भारतीय दूतावास से भी लगातार संपर्क में हैं। परिजनों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा से आग्रह किया है कि वे आर्यन की तलाश में सरकार और जर्मन प्रशासन के माध्यम से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई करवाएं।
Tagsआर्यनजर्मनीलापतापरिजनोंसरकारमददअपीलAryanGermanymissingrelativesgovernmenthelpappealजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





