हिमाचल प्रदेश

Himachal : पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, 21 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

Saba Naaz
19 Jun 2025 7:08 PM IST
Himachal : पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, 21 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून
x
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में पांच दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।
21 जून से 25 जून तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि निचले पहाड़ी/मैदानी और मध्य पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। बीती रात को पच्छाद में 7.4, सुंदरनगर 5.8, कसौली व बजौरा 3.0, जोत 2.2, भरवाईं और चंबा 2.0, सांगला 1.8, कुफरी 1.0, कल्पा 0.7, धौलाकुआं 0.5 व सोलन में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम खराब बना हुआ है।
अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-40 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
Next Story