- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : जेल से फरार...
हिमाचल प्रदेश
Himachal : जेल से फरार कैदी ने घर में घुसकर बुजुर्ग को मारी गोली,
Saba Naaz
25 Jun 2025 9:48 PM IST

x
Chamba चंबा : हिमाचल प्रदेश की चंबा जेल से फरार कैदी ने एक घर में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कैदी इब्राहिम गांव गदरी, तहसील बरौर चंबा मौके से फरार हो गया।
गोली लगने से घायल हुए बुजुर्ग को तुरंत परिजनों ने चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा रेफर किया गया। बुजुर्ग के कंधे में गोली लगी है। हालांकि, उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बुजुर्ग आरोपी का नजदीकी रिश्तेदार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 27 मई को आरोपी जेल कर्मियों को चकमा देकर भाग गया था।
उसे अन्य कैदियों के साथ साफ-सफाई करने के लिए जेल से बाहर निकाला गया था, लेकिन मौका पाकर वह वहां से फरार हो गया। तब से लेकर आरोपी पुलिस को चकमा देकर यहां-वहां छिपता रहा। इसके बाद अब बीती देररात आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उधर, चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें फरार कैदी की तलाश में जुट गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है ताकि आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में आ सके। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Tagsजेलफरारबुजुर्गगोलीहिमाचलJailabscondingold manbulletHimachalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





