हिमाचल प्रदेश

Himachal: घर में घुसकर एक अकेली महिला पर चाकू से हमला

shid
25 Jan 2025 1:44 PM IST
Himachal: घर में घुसकर एक अकेली महिला पर चाकू से हमला
x

Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश: की राजधानी शिमला से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां अपराधी ने एक घर में घुसकर एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान महिला के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं हैं। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर राजधानी शिमला से सटे नेहरा गांव में एक महिला पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है।

दरअसल एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं हैं। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। पीड़िता हेमलता ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति घर पर आए और उसके चाचा उमेश के बारे में पूछताछ की। जिस पर उसने बताया कि वह घर पर नहीं हैं। ऐसे में महिला के घर में अकेली होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने पानी मांगा और जैसे ही उसने पानी लेना था, उन्होंने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार रख दिया। बदमाशों ने महिला को चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद महिला ने हिम्मत दिखाई और शोर मचा दिया, जिस पर बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और डरकर वहां से भाग गए।
Next Story