- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: जंगली...

x
Himachal हिमाचल: जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के धनाला जंगल में ठेकेदार के साथ काम कर रहे 4 मजदूरों ने अज्ञात जंगली सब्जी (साग) खा ली, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनके साथ काम कर रहे अन्य लोगों ने उन्हें बेहोशी की हालत में देर रात उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया, जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। जबकि इस सब्जी को खाने के बाद 3 लोग लापता हो गए हैं। घटना के बाद ठेकेदार ने पुलिस चौकी पुर्थी में तीनों लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
इस सब्जी को खाने से बेहोश हुए और सिविल अस्पताल किलाड़ में भर्ती लोगों की पहचान 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र नेसू, डाकघर भंडाल, किहार, देस राज पुत्र जय सिंह, गांव मुधेल, डाकघर चडी, तहसील धरवाला, जिला चंबा, जगदीश पुत्र तेज राम निवासी थुनेल, डाकघर किहार, प्रीतम सिंह पुत्र जय सिंह निवासी सुधेल, पोस्ट धरवाला, जिला चंबा के रूप में हुई है, जबकि लापता 3 लोगों में नरेश राम पुत्र धर्म सिंह सुधेल, तहसील धरवाला, जिला चंबा, जर्म सिंह पुत्र दयाराम निवासी भड़का, डाकघर राजेरा और ज्ञान सिंह पुत्र दयाराम निवासी जंगी, तहसील व जिला चंबा शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार जैसे ही इन लोगों ने अज्ञात सब्जी का सेवन किया तो ये पागलों जैसा व्यवहार करने लगे। इस संबंध में एसएचओ पांगी जोगिंदर जरियाल ने बताया कि पुलिस में 3 लोगों के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम धनाला जंगल समेत विभिन्न स्थानों पर गश्त कर रही है, लेकिन अभी तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
TagsHimachalजंगली सब्जियां7 बीमारHimachalwild vegetables7 fell illजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





