हिमाचल प्रदेश

तेज रफ्तार ट्राले ने कार को रौंदा, 3 लोग जख्मी

Rani Sahu
3 Sept 2022 2:36 PM IST
तेज रफ्तार ट्राले ने कार को रौंदा, 3 लोग जख्मी
x
जालंधर : थाना मकसूदां के अधीन आते गांव कानपुर में देर रात ट्राले और कार की भीषण टक्कर होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस हादसे दौरान कार सवार 3 लोग जख्मी हुए है, जिनमें से एक बलजिंद्र सिंह खैहरा वासी तरनतारन गंभीर रूप से घायल हुआ है, दूसरे की पहचान बिंदू वासी नवांशहर के रूप में हुई है, जबकि तीसरे की पहचान बाकी है। ये तीनों कार में सवार होकर व्यास उगराही करने गए थे, कि वापसी में यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना के दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है।

सोर्स- punjab kesari

Next Story