हिमाचल प्रदेश

तेज रफ्तार ट्राले की कार से टक्कर, 1 की मौत

Admin4
23 Aug 2023 7:55 AM GMT
तेज रफ्तार ट्राले की कार से टक्कर, 1 की मौत
x
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब-यमुनानगर नैशनल हाईवे पर लाल ढांग के पास एक ट्राले के कार से टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। हादसे का कारण ट्राले की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ट्राला यमुनानगर से पांवटा साहिब की तरफ आ रहा था। बहराल के नजदीक लाल ढांग के पास ट्राले की ब्रेक फेल हो गई। इसके चलते ट्राला सामने से आ रही कार से टकराकर पलट गया। हादसे में कार में सवार साजन कुमार (32) पुत्र फूल चंद निवासी गांव रामपुर काम्बोया तहसील बिलासपुर जिला यमुनानगर हरियाणा, अनामिका (35) पत्नी जितेन्द्र सिंह निवासी गांव रामपुर काम्बोया तहसील बिलासपुर, कुमारी लायरा (8) पुत्री जितेन्द्र सिंह निवासी गांव रामपुर काम्बोया, सुशील कुमार (32) पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव तेलीपुरा तहसील जगाधरी जिला यमुनानगर हरियाणा घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। वहीं परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में घायल हुए कार सवार 4 लोगों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story