हिमाचल प्रदेश

तेज रफ्तार पंजाब नंबर की कार ने महिला को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Admin4
11 May 2023 11:26 AM GMT
तेज रफ्तार पंजाब नंबर की कार ने महिला को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
x
ऊना। जिला ऊना में थाना अंब के तहत कुठियाड़ी में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक तेज रफ्तार पंजाब नंबर की कार ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय शीला देवी पत्नी दौलत राम निवासी कुठियाड़ी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शीला दोपहर के समय कुठियाड़ी बाजार से होकर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पंजाब नंबर की कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा महिला को तुरंत अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
Next Story