- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- NH-21 पर सलापड़ के...
हिमाचल प्रदेश
NH-21 पर सलापड़ के कैंची मोड़ में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 घायल
Shantanu Roy
25 Oct 2022 11:46 AM GMT

x
बड़ी खबर
डैहर। पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाले एनएच-21 पर सलापड़ के कैंची मोड़ में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार में सवार 4 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। शुभांगी कुमारी (23) पुत्री तरसेम चंद गांव व डाकघर दौलतपुर तहसील व जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 22 अक्तूबर को वह अपने दोस्तों लवप्रीत सिंह, सन्नी व दिलप्रीत सिंह के साथ घूमने के लिए मनाली गई थी। जब वे सभी लवप्रीत की गाड़ी में 22 अक्तूबर को मनाली से घूमने के पश्चात वापस चंडीगढ़ लौट रहे थे तो रात साढ़े 11 बजे कैंची मोड़ के पास हादसा हो गया। इस दुर्घटना में उसे, लवप्रीत, दिलप्रीत सिंह व चालक सन्नी को गुम चोटें आई हैं। हादसे के बाद चारों घायलों को 108 एम्बुलैंस के माध्यम से सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन को चलाने पर चालक सन्नी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story