हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भारी बर्फबारी जारी, 434 सड़कों पर आवाजाही बंद

Deepa Sahu
9 Jan 2022 7:35 AM GMT
हिमाचल में भारी बर्फबारी जारी, 434 सड़कों पर आवाजाही बंद
x
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार रात से बर्फबारी जारी है।

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार रात से बर्फबारी जारी है। प्रदेश में रविवार सुबह 8:00 बजे तक 3 नेशनल हाईवे सहित 434 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। 1680 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट हो गया है।

राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान विंटर सीजन में पहली बार माइनस में पहुंच गया है। हिमाचल के मैदानी जिलों में जारी झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश में रविवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।


Next Story