हिमाचल प्रदेश

भोरंज में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, अस्पताल में 25 डॉक्टरों की तैनाती का लक्ष्य

Admindelhi1
28 Nov 2026 12:45 PM IST
भोरंज में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, अस्पताल में 25 डॉक्टरों की तैनाती का लक्ष्य
x
दो साल में जिले की नंबर-1 बनी भोरंज रेडक्रॉस इकाई, विधायक ने किया मेले का शुभारंभ

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के भोरंज में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की तैयारी है। विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ करते हुए बताया कि भोरंज अस्पताल में जल्द सीटी स्कैन मशीन और अत्याधुनिक जांच उपकरण स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में फिलहाल छह स्पेशलिस्ट डॉक्टर नियमित सेवाएं दे रहे हैं। भविष्य में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाकर 25 करने का लक्ष्य है। क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण की औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं।

विधायक ने बताया कि क्षेत्र के लिए ड्राइवरों सहित चार एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। अब तक दो दर्जन से अधिक एंबुलेंस रोड मंजूर किए जा चुके हैं। वहीं, उन्होंने दो साल में भोरंज रेडक्रॉस इकाई के जिले में प्रथम स्थान पर पहुंचने की जानकारी भी दी।

Next Story