हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचीं गांव तक, आयुष्मान आरोग्य शिविर में उमड़े लोग

Admindelhi1
22 Nov 2026 1:25 PM IST
स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचीं गांव तक, आयुष्मान आरोग्य शिविर में उमड़े लोग
x
घर-द्वार स्वास्थ्य सेवा से ग्रामीणों को राहत, एक ही जगह मिली कई सुविधाएं

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चुराग पंचायत में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया। सरकार के घर-द्वार स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में 113 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर में स्वास्थ्य जांच का विशेष इंतजाम किया गया। इस दौरान 103 एक्स-रे किए गए, जबकि 100 लोगों का बीपी और शुगर टेस्ट हुआ। इसके अलावा 42 लोगों की एचआईवी जांच और 42 लोगों के हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं सिफलिस के टेस्ट किए गए।

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए पंचायत प्रधान ललित कुमार और ग्रामीणों का आभार जताया।

शिविर में चिकित्सक डॉ. अंकेश राणा, हेल्थ सुपरवाइजर मीना जमवाल, रेडियोग्राफर जय सिंह, काउंसलर नंदा शर्मा, सीएचओ वैशाली सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं।

Next Story