हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मनाली घूमकर गए दिल्ली के पर्यटक में मंकीपॉक्स की पुष्टि

Gulabi Jagat
24 July 2022 12:45 PM GMT
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मनाली घूमकर गए दिल्ली के पर्यटक में मंकीपॉक्स की पुष्टि
x
शिमला। कुल्लू जिले में मनाली घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। पर्यटक में मंकीपॉक्स की पुष्टि होने के बाद हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि करते हुए कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस मामले में जांच पड़ताल के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि मनाली घूमकर दिल्ली गए व्यक्ति से मिलने वाले लोगो की ट्रेसिंग करने को कहा गया है।
पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले इस व्यक्ति को करीब तीन दिन पहले मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद भर्ती कराया गया था। उसके नमूने शनिवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे गए थे जांच में वह व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story