हिमाचल प्रदेश

812 ग्राम चरस के साथ हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार

Admin4
25 Jan 2023 7:09 AM GMT
812 ग्राम चरस के साथ हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार
x
सुंदरनगर। सुंदरनगर में एक व्यक्ति को 812 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एएसआई दौलत राम ने पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम के साथ यातायात चैकिंग के लिए पुंघ में नाकाबंदी के दौरान पंजाब रोडवेज बस में सवार मनदीप दाहिया पुत्र राजेंद्र निवासी गांव रोहाणा तहसील व थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा के कब्जे से 812 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी मनदीप दहिया के विरुद्ध पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 20 के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story