हिमाचल प्रदेश

775 ग्राम गांजे के साथ हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 July 2023 9:44 AM GMT
775 ग्राम गांजे के साथ हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार
x
कालाअम्ब। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को 775 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार एसआईयू नाहन की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई। इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल (एचआर 71जे-1374) पर सवार एक व्यक्ति सोनू पुत्र निवासी गांव गनोटी, तहसील छछरौली जिला यमुनानगर हरियाणा के कब्जे से 775 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी त्रिलोकपुर की तरफ से त्रिलोकपुर-सैलानी सड़क से होते हुए सैनवाला की तरफ आ रहा था। इसी बीच वह दबोचा गया। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कालाअम्ब पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगामी जांच जारी है।
Next Story