- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हरियाणा के मुख्यमंत्री...
हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने शुरू की 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना'
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' का शुभारंभ किया, जिसके तहत उनकी सरकार 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के राज्य के लोगों के लिए अयोध्या की तीर्थ यात्रा का खर्च वहन करेगी।
मुख्यमंत्री ने पंचकूला से लगभग 200 लोगों को ले जा रही बसों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें लाभार्थियों को अंबाला कैंट ले जाएंगी और वहां से वे ट्रेन से अयोध्या जाएंगे। यात्रा का समापन आठ मई को होगा।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, हरियाणा सरकार यात्रियों का पूरा यात्रा खर्च वहन करेगी।
खट्टर ने शुक्रवार को योजना की शुरुआत की। 5 मई को उनका जन्मदिन भी होता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर यहां अपने सरकारी आवास पर पूजा की। एक बयान के अनुसार, उन्होंने हरियाणा के निवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।