हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: रहस्यमय हालात में युवक ने फांसी लगाई

Admindelhi1
11 Nov 2025 1:29 PM IST
Hamirpur: रहस्यमय हालात में युवक ने फांसी लगाई
x

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के पड़ोसी जनपद महोबा के खन्ना निवासी एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा उसे मौदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, महोबा जनपद के खन्ना निवासी जितेंद्र सिंह (32) पुत्र रामऔतार सिंह ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार, जब वे कमरे में पहुंचे तो जितेंद्र फंदे पर झूलता मिला।

सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी उमेश सिंह ने आज बताया कि युवक को इलाज के लिए मौदहा लाया गया था, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच खन्ना पुलिस कर रही है।

Next Story