हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: तकनीकी विश्वविद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से

Admindelhi1
18 Oct 2025 2:36 PM IST
Hamirpur: तकनीकी विश्वविद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से
x

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 29 से 31 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। तकनीकी विवि ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी किया है। इस वर्ष की खेलकूद प्रतियोगिता गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी हमीरपुर में होगी।

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में तकनीकी विवि से संबंधित सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को सूचित कर दिया है। सभी शिक्षण संस्थानों को खेलकूद प्रतियोगिता में टीमें भेजने का आग्रह किया है। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि इस वर्ष की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में भाग लेने वाली शिक्षण संस्थानों की टीमों को 28 अक्तूबर सायं पांच बजे रिपोर्ट करनी होगी।

उन्होंने कहा कि छात्र व छात्रा वर्ग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में इस वर्ष कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जूडो, शतरंज, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस और पिकलबॉल खेल शामिल किए गए हैं।

Next Story