हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 29 मई से शुरू

Admindelhi1
24 April 2026 2:30 PM IST
Hamirpur: तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 29 मई से शुरू
x

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह से प्रस्तावित परीक्षा की संभावित तिथियां जारी की है। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर की परीक्षाएं 29 मई से शुरू होगी। तकनीकी विवि ने बीटेक, बी फार्मेसी, एमटेक, एम फार्मेसी, बी आर्क, एमबीए, एमसीए, बीएचएमसीटी, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान सहित सभी विषयों की परीक्षा की संभावित तिथियां जारी की है।

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा से संबंधित सभी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को लेकर शिक्षण संस्थानों को सूचित कर दिया है। परीक्षाएं जुलाई माह के पहले सप्ताह तक चलेगी। संभावित तिथियों को लेकर किसी प्रकार के सुझाव व बदलाव के लिए शिक्षण संस्थान या अभ्यर्थी 14 मई तक तकनीकी विवि को सूचित कर सकते हैं, उसके बाद 18 मई को परीक्षा की फाइनल तिथियां घोषित की जाएगी।

परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की मई माह से प्रस्तावित नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी व री-अपीयर परीक्षा देने वाले 27 अप्रैल तक बिना लेट फीस ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 28 अप्रैल के बाद लेट फीस लगेगी। जिसके बारे में विस्तृत जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है

Next Story