- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Hamirpur: खेत में शव...
हिमाचल प्रदेश
Hamirpur: खेत में शव मिलने से सनसनी, किसान की मौत की जांच में जुटी पुलिस
Admindelhi1
15 Aug 2026 2:54 PM IST

x
खेत में किसान की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित कुर्रा गांव में शुक्रवार काे एक किसान अचेत अवस्था में मिला। परिजन किसान को लेकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कुर्रा गांव निवासी दिनेश (40) बुधवार दोपहर अपनी उड़द और तिल की फसल देखने खेत पर गया था। काफी देर बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें खेत की मेड़ पर अचेत पड़ा देखा तो होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन सीएचसी ले गए, जहां उन्हें डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया दिनेश के पास करीब चार बीघा जमीन थी। इस पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था।
कोतवाल अनूप कुमार ने शुक्रवार को शाम बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपाेर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsहमीरपुरखेतशवसनसनीकिसान की मौतजांचजुटी पुलिसHamirpurfarmdead bodysensationfarmer's deathinvestigationpolice engagedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





