हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: दुष्कर्म पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- समझौते के लिए बनाया जा रहा दबाव

Admindelhi1
19 Aug 2026 1:02 PM IST
Hamirpur: दुष्कर्म पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- समझौते के लिए बनाया जा रहा दबाव
x
दुष्कर्म मामले में पीड़िता का आरोप, समझौते के लिए दबाव बना रहे लोग

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने मंगलवार को पति के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर थाने के एस एस आई और महिला एस आई पर जबरिया समझौता करने का गंभीर आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है।

कस्बे के एक वार्ड की निवासी पीड़िता का आरोप है कि 14 अगस्त की रात मकान मालिक के बेटे मलखान यादव ने कमरे में घुसकर मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 15 अगस्त को उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इसी बीच थाने के एस एस आई दुर्गेश राय, महिला एस आई प्रियंका ने उसके ऊपर समझौता करने का दबाव बनाया और मुकदमा नहीं दर्ज किया। मंगलवार को पीड़िता पति के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली और शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने मंगलवार को शाम बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा था, इसी बीच पीड़िता ने कहा कि हमारे मध्य समझौता हो गया है अब मैं कार्यवाही नहीं चाहती हूं। इस वजह से मुकदमा नहीं लिखा गया है। महिला पूर्व में भी मायके में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। आलाधिकारियाें के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story