- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Hamirpur: बुजुर्ग...
हिमाचल प्रदेश
Hamirpur: बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना से हिमाचल में आक्रोश
Tara Tandi
19 May 2025 4:47 PM IST

x
Hamirpur हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी शख्स ने 65 साल की महिला को अपनी स्कूटी पर लिफ्ट देने के बाद उससे दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
लिफ्ट देने के बहाने किया दुष्कर्म
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ एक अत्यंत शर्मनाक घटना हुई। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि यह हादसा शनिवार रात का है, जब महिला जालंधर से अपने गांव लौट रही थी। रात करीब 9 बजे महिला भोटा बस अड्डे पर उतरी और टैक्सी की तलाश में लगी। लेकिन जब उसने टैक्सी ड्राइवरों से किराया पूछा, तो उसके पास उतने पैसे नहीं थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की और कहा कि वह उसी रास्ते पर जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने स्कूटर को तेज रफ्तार से चलाया, जिससे एक छोटी दुर्घटना भी हो गई। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो उसने मारपीट की और दुष्कर्म जैसी गंभीर अपराध को अंजाम दे दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
आरोपी शादीशुदा और ट्रैक्टर चालक
जांच में सामने आया कि आरोपी शादीशुदा है और पेशे से ट्रैक्टर ड्राइवर है। उसने महिला के मोबाइल को ‘फ्लाइट मोड’ में डाल दिया ताकि वह अपने परिवार से संपर्क न कर सके। इसके बाद वह मौके से भाग गया। वहीं इस घटना के बाद महिला ने कुछ लोगों की मदद से अपने बेटे से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे चिकित्सकीय मदद दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जंगल में छिपा पाया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
TagsHamirpur बुजुर्ग महिलादुष्कर्म घटनाहिमाचल आक्रोशHamirpur elderly womanrape incidentHimachal outrageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





