हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: मेडिकल लैब तकनीशियन भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

Admindelhi1
12 Jun 2026 4:28 PM IST
Hamirpur: मेडिकल लैब तकनीशियन भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी
x
फाइनल रिजल्ट के साथ मेडिकल लैब टेक्नीशियन भर्ती प्रक्रिया पूरी

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 (ट्रेनी) के 19 पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25014 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें से 9 पद सामान्य भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों, 3 पद ओबीसी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों, 5 पद एससी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों और 2 पद एसटी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आरक्षित थे।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 5 पात्र उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी। इनमें से 2 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। दस्तावेजों की जांच के बाद दोनों उम्मीदवारों महिमा चौधरी और नेहा का चयन कर लिया गया है।

सचिव ने बताया कि पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 17 पद खाली रह गए हैं। उन्होंने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Next Story