हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: समीरपुर मंडल में भाजपा किसान मोर्चा की परिचायक बैठक सम्पन्न

Admindelhi1
28 Nov 2025 4:46 PM IST
Hamirpur: समीरपुर मंडल में भाजपा किसान मोर्चा की परिचायक बैठक सम्पन्न
x
"कार्यक्रम सफल"

हमीरपुर: भाजपा किसान मोर्चा समीरपुर मंडल की परिचायक बैठक शुक्रवार काे किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल काकू उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने आगामी 4 दिसम्बर को धर्मशाला में होने वाले विधानसभा घेराव के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की। इसमें मंडल स्तर से अधिकतम संख्या में किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने, मुद्दों को संगठित रूप से उठाने तथा आंदोलन को अनुशासित और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

इसके साथ ही, आगामी पार्टी कार्यक्रमों के लिए भी रूपरेखा तैयार की गई। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए किसान मोर्चा ने संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और किसान हितों से जुड़े प्रमुख विषयों पर जनसंपर्क को गति देने पर विशेष चर्चा की।

परिचायक बैठक के पश्चात किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्हें मंडल की रणनीतियों एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।

Next Story