हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: राष्ट्रीय स्तर पर हिम अकादमी की बड़ी सफलता

Admindelhi1
18 Nov 2025 12:47 PM IST
Hamirpur: राष्ट्रीय स्तर पर हिम अकादमी की बड़ी सफलता
x

हमीरपुर: हिम अकादमी पब्लिक स्कूल ने सत्र 2025–26 में खेलों के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए जिला व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना चयन सुनिश्चित किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में

छात्रों ने अनेक पदक, ट्रॉफियाँ और राष्ट्रीय चयन प्राप्त किए।

एथलेटिक्स में U-14 बालिका वर्ग जिला स्तर पर ओवरऑल रनर-अप रही।प्रियांशी और अहाना राज्य के लिए

चयनित हुईं, जबकि प्रियांशी ने राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। U-19 बालिका वर्ग ने ओवरऑल विजेता

बनकर 5 कांस्य, 4 रजत और 4 स्वर्ण पदक जीते।

प्रज्ञा और दक्षिता राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं, जबकि दक्षिता SGFI राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई।

फुटबॉल में U-19 बालक फुटबॉल टीम जिला स्तर पर रनर-अप और राज्य स्तर पर विजेता रही।

स्टान्जिन वांगटाक, वर्दान, तौसिफ और थुकजय राज्य टीम के लिए चयनित हुए।

कुश्ती U-19 बालिका कुश्ती टीम जिला स्तर पर ओवरऑल रनर-अप रही। टीम ने 3 कांस्य, 4 रजत और 2 स्वर्ण

पदक जीते। आरुषि और अमीति राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं, जबकि आरुषि SGFI राष्ट्रीय स्तर के लिए

चयनित हुई। U-19 बालक कुश्ती टीम ने जिला स्तर का ओवरऑल विजेता ट्रॉफी जीती । टीम ने 4 कांस्य, 3 रजत

और 2 स्वर्ण पदक हासिल किए। युवराज और तनिष राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।

बॉक्सिंग में U-19 बालिका टीम जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता रही। टीम ने 2 कांस्य, 4 रजत और 6 स्वर्ण पदक जीते। निकिता, अहाना, हर्षिता, अन्वेशा, सिम्मी चौहान और आनंदी सूद राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं। अन्वेशा ने राज्य स्तर में रजत पदक जीता। अमाया (कक्षा 11) U-17 SGFI ने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई। U-19 बालक टीम जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता रही। टीम ने 2 कांस्य, 5 रजत और 3 स्वर्ण पदक जीते।

अद्विक कुंवर, वेदिक और अर्जुन राज्य स्तर के लिए चयनित हुए, जबकि अर्जुन ने राज्य स्तर में रजत पदक जीता।

योग में U-19 बालक टीम जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता और राज्य स्तर पर रनर-अप रही। टीम ने 5 स्वर्ण पदक जीते।

Next Story
null