हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: स्वास्थ्य विभाग में भर्ती का मौका, 25 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Admindelhi1
11 July 2026 12:12 PM IST
Hamirpur: स्वास्थ्य विभाग में भर्ती का मौका, 25 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
x

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में कई और पदों की डिमांड प्राप्त होने के बाद मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 पोस्ट कोड-26012, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड-26008 और रेडियोग्राफर पोस्ट कोड-26009 के पदों के लिए पात्र नए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का अवसर प्रदान करने के लिए आयोग के पोर्टल को 11 जुलाई सुबह 10 बजे से 25 जुलाई रात 11ः59 बजे तक खोला जा रहा है। इन पदों के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पहले मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 के 10 पदों के लिए पोस्ट कोड-26012 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब इनमें 15 और पद जोड़े गए हैं। ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 176 पदों के लिए पोस्ट कोड-26008 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब इनमें 60 और पद जोड़े गए हैं। रेडियोग्राफर के 28 पदों के लिए पोस्ट कोड-26009 के तहत आवेदन मांगे गए थे। अब इनमें 30 और पद शामिल किए गए हैं।

डॉ. विक्रम महाजन ने इन तीनों श्रेणियों के पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से 25 जुलाई तक आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

Next Story