हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने ली शपथ

Admindelhi1
27 Nov 2026 11:48 AM IST
हमीरपुर राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने ली शपथ
x
हमीरपुर में विद्यार्थियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में लोक प्रशासन विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, इग्नू के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष एवं सहायक प्रोफेसर विनोद चंद ने भारतीय संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संवैधानिक आदर्शों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने विद्यार्थियों से न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के सिद्धांतों को अपने जीवन एवं व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

उप प्राचार्या प्रो. नीलम गुलेरिया ने भी संविधान के प्रति सम्मान और नागरिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर विशेष जोर दिया।

Next Story