हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: हमीरपुर में रोजगार के अवसर, आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के इंटरव्यू 22 को

Admindelhi1
20 Aug 2026 10:16 AM IST
Hamirpur: हमीरपुर में रोजगार के अवसर, आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के इंटरव्यू 22 को
x
आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए हमीरपुर में भर्ती साक्षात्कार

हमीरपुर: गुरुग्राम की कंपनी एमास स्किल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड शनिवार 22 अगस्त को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में प्रसिद्ध कंपनी श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड के लिए कैंपस इंटरव्यू लेगी।

आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में वर्ष 2017 से 2025 तक के आईटीआई पासआउट अभ्यर्थी तथा 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वैल्डर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्हीकल, आरएसी, फाउंड्रीमैन, टूल एंड डाई मेकर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक इन साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे।

चयनित आईटीआई अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस (एनएपीएस) के रूप में प्रथम वर्ष में प्रति माह 15,500 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। द्वितीय वर्ष 18,274 रुपये, तृतीय वर्ष 19,474 रुपये, चौथे वर्ष 20,374 रुपये, पांचवें वर्ष 20,847 रुपये, छठे वर्ष 21,347 रुपये, सातवंे वर्ष 21,872 रुपये तथा आठवें वर्ष 22,397 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। द्वितीय वर्ष से प्रशिक्षण के साथ ज्वाइनिंग लैटर का भी प्रावधान है।

10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थियों को कंपनी आईटीआई प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करेगी। उन्हें प्रथम वर्ष के दौरान 15,500 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। दूसरे वर्ष 16,300 रुपये तथा तीसरे वर्ष 17,200 रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क परिवहन, यूनिफॉर्म एवं जूते तथा कैंटीन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 22 अगस्त को सुबह 10 बजे आईटीआई हमीरपुर में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों जैसे- दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की अंक तालिका, आईटीआई की अंक तालिका एवं प्रोविजनल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 8 पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक सहित उपस्थित हों। एनएपीएस पोर्टल के माध्यम से पहले ही अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

Next Story