हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: भाजपा ने हमीरपुर में निकाली तिरंगा यात्रा, दिखा देशभक्ति का रंग

Admindelhi1
11 Aug 2025 3:57 PM IST
Hamirpur: भाजपा ने हमीरपुर में निकाली तिरंगा यात्रा, दिखा देशभक्ति का रंग
x
भाजपा की तिरंगा यात्रा से हमीरपुर में लहरा उठा तिरंगा

हमीरपुर: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हमीरपुर भाजपा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सर्व हित सुधार सभा से शुरू होकर भोटा चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय भाजपा ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता भाजपा का सिद्ध मंत्र है और तिरंगा यात्रा देशभक्ति व संगठनात्मक एकता का प्रतीक है।*

तिरंगा यात्रा से पूर्व एक संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें जिला उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्म, मंडल महामंत्री तेन सिंह बन्याल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story