- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Hamirpur: दाड़ला में...
हिमाचल प्रदेश
Hamirpur: दाड़ला में प्रभावित परिवारों के लिए एडीसी ने कदम उठाया
Admindelhi1
19 Sept 2025 9:15 AM IST

x
हमीरपुर: एडीसी अभिषेक गर्ग ने वीरवार को सुजानपुर के दौरे के दौरान भलेठ क्षेत्र के गांव दाड़ला में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया। उन्होंने दाड़ला गांव की रेखा देवी के क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण भी किया और प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान की गई है और राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों ने नुक्सान की रिपोर्ट भी प्रेषित कर दी है। एडीसी ने आपदा प्रभावित रेखा देवी को हौसला देते हुए कहा कि उन्हें नियमानुसार अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम विकास शुक्ला, तहसीलदार प्रवीण ठाकुर, बीडीओ किशोरी लाल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Tagsहमीरपुरदाड़लाप्रभावितपरिवारोंएडीसीकदमउठायाHamirpurDadlaaffected familiesADCsteps takenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





