हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प, स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

Admindelhi1
24 Jun 2026 11:17 AM IST
Hamirpur: नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प, स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
x

हमीरपुर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को नशे का विरोध करने की शपथ दिलाई गई। क्यूआर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन शपथ लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

तहसील कल्याण अधिकारी पवन कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्त भारत अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशीले पदार्थों के दुरूपयोग के बारे में जागरुक करना और इस अभियान में युवाओं, महिला मंडलों, युवक मंडलों व नशा मुक्त मित्रों के माध्यम से आम लोगों की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करना तथा नशे के आदी व्यक्तियों को उचित परामर्श प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की विद्यार्थियों शिवानी, काजल और त्रिवशु ने भी नशे की समस्या पर अपने विचार रखे। इन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Next Story