- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Hamirpur: लेटरल एंट्री...
Hamirpur: लेटरल एंट्री से 160 अभ्यर्थियों का बीटेक और बी फार्मेसी में दाखिला

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री), बीटेक (लेटरल एंट्री) की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की 160 सीटें आवंटित की है। जिसमें बीटेक (लेटरल एंट्री) में 116 सीटें और बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) में 44 सीटें हैं। बीटेक व बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) में सीटों का आवंटन डिप्लोमा की मेरिट के आधार पर किया गया है। वहीं, एमबीए और एमसीए के चौथे चरण की काउंसलिंग में 218 सीटें मेरिट के आधार आवंटित की गई। एमसीए की 59 और एमबीए 159 सीटें शामिल है।
तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि बीटेक, बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री), एमबीए और एमसीए की काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से हुई है। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हुई है, उन्हें संबंधित शिक्षण संस्थान में पांच अगस्त सायं पांच बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी।





