हिमाचल प्रदेश

गुरु दलाई लामा ने CM सुक्खू को दिया बधाई संदेश, कहा- अब लोग और ज्यादा खुशहाल होंगे

Shantanu Roy
12 Dec 2022 9:14 AM GMT
गुरु दलाई लामा ने CM सुक्खू को दिया बधाई संदेश, कहा- अब लोग और ज्यादा खुशहाल होंगे
x
बड़ी खबर
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू को चारों से बधाईयां मिल रही हैं। रविवार उन्होंने शपथ लेने के बाद आज यानी कि सोमवार को राजधानी शिमला में स्थिति राज्य सचिवालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के अलावा, कांग्रेस के विधायक और नेता भी नजर आए। वहीं आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने भी सुक्खू को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी हैं।
दलाई लामा ने बताया कि वह प्रदेश में लंबे से समय रह रहे हैं, तब से लेकर अभी तक काफी विकास हुआ। साथ ही उन्होंने आगामी समय में भी प्रदेश सरकार से जनता के लिए नेक काम करने की उम्मीद जताई। अपने बधाई संदेश में दलाई लामा ने लिखा, ''पिछले 62 से भी ज्यादा सालों से भारत मेरा घर रहा है। इसमें से भी ज्यादातर समय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रहकर बताया। यहां मैं बेहद खुश हूं। इसलिए मैं हमेशा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को 'हमारा मुख्यमंत्री' बताता हूं।''
Next Story