हिमाचल प्रदेश

दीपावली पर शानदार समारोह, यहां शिव युवा मंडल की लोक संस्कृति के संरक्षण की मुहिम

Gulabi Jagat
28 Oct 2022 4:27 PM GMT
दीपावली पर शानदार समारोह, यहां शिव युवा मंडल की लोक संस्कृति के संरक्षण की मुहिम
x
पांवटा साहिब, 28 अक्तूबर : शिव युवा मंडल शिवकांडो द्वारा दीपावली के मौके पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल के लोकप्रिय गायक जय प्रकाश शर्मा व किरनेश पुंडीर ने शानदार प्रस्तुति देकर हर किसी का मन जीत लिया।
सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार
गौरतलब है कि शिव युवा मंडल द्वारा लोक संस्कृति व लोकगायन को संरक्षित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। वैसे तो इलाके में बूढ़ी दिवाली का चलन भी है, लेकिन दीपावली पर भी स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कदम उठाए जाते हैं।
पारंपरिक वेशभूषा, वाद्ययंत्रों व हाटी लोकनृत्य के साथ पर्व का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि के तौर पर कमल देव शर्मा, विशिष्ट अतिथि मामराज शर्मा व राहुल शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गांव की होनहार बेटी वंदना शर्मा पुत्री सुनील शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
बता दें कि वंदना ने कांगड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिता की समूहगान टीम में शामिल होकर प्रथम स्थान अर्जित किया था। शिव युवा मंडल शिवकांडो द्वारा वंदना को प्रोत्साहित किया गया। ये जानकारी क्ल्ब के अध्यक्ष ने दी है।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story