- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- बाढ़ के मलबे में दबकर...

x
रोहड़ू | रोहड़ू उपमंडल के छौहारा विकासखंड की ग्राम पंचायत डिसवानी के लैला में बादल फटने से दादा-दादी और पोते की दुखद मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा बीती रात्रि करीब 3-4 बजे के करीब हुआ बताया जा रहा है। क्षेत्र में रात भर हुई भारी बारिश के चलते बादल फटने से लैला खड्ड में बाढ़ आ गई। इस दौरान घर में सो रहे रोशन शर्मा (57) तथा उनकी पत्नी भागा देवी (55) व पोता कार्तिक (14) बाढ़ की चपेट में आकर मलबे में जिंदा दफन हो गए। ग्राम पंचायत डिसवानी के जगोटी गांव के रहने वाले रोशन शर्मा लैला में दुकान चलाते थे तथा अपनी पत्नी के साथ लैला में ही रहते थे। बीते दिन उनका पोता कार्तिक भी लैला में अपने दादा-दादी के पास ठहरा हुआ था तथा रात को आई बाढ़ में तीनों की मलबे में दबकर मौत हो गई।
बादल फटने से लैला खड्ड में आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है, जिसमें 8 से 10 गाड़ियां व करीब 12 घर मलबे में दब गए व कई घरों में बाढ़ का मलबा घुस गया। बादल फटने की घटना की जानकारी मिलते ही उपमंडल अधिकारी रोहड़ू सन्नी शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे तीनों लोगों को खोजने के लिए जेसीबी लगाकर तीनों की तलाश शुरू की।
वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत गवास के कई गांव में भारी बारिश के चलते शेलापानी, दोगरी नाले में बादल फटने से भारी क्षति हुई है। कई लोगों के बगीचे बाढ़ में बहने की खबर है तथा करीब 10-12 घरों में दरारें आ गई है। गवास पंचायत के बागी गांव निवासी जगदीश, हरवंश लाल, धनवीर, शिव सिंह व बुधनाथ के घरों में दरारें आई है व डंगे गिरने से कई घरो को खतरा पैदा हो गया है। बादल फटने की घटना से दोगरी गांव के लोग ने डर के साए में रात काटी।गवास पंचायत में हुई बादल फटने की घटना से काफी संख्या में लोगो के सेब के बगीचे तथा सेब फसल तबाह हो गई है। दूसरी तरफ रोहड़ू बाजार के साथ लगते अढ़ाल रोड पर भी चट्टानें गिर रही है जिससे यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।
Tagsहिमाचलदिन की बड़ी खबरेंदेशभर में बड़ी खबरेंताजा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी समाचारबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरआज की खबरनई खबरदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजआज की बड़ी खबरबड़ी खबरनया दैनिक समाचारBig news of the daybig news across the countrylatest newstoday's important newsHindi newscountry-world newsstate-wise newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking newstoday's big newsbig news daily news

Harrison
Next Story