हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन

Shantanu Roy
16 July 2023 9:28 AM GMT
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन
x
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल राज्य में बरसात के कारण आई आपदा को देखते हुए अपना 1 माह का वेतन देंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ, एनपीएस कर्मचारी संघ, केसीसी बैंक एसोसिएशन व महाधिवक्ता कार्यालय ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान सौंपा है। हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष जयगोपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जिला राजस्व अधिकारी अपना 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे, साथ ही हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रभा वर्मा ने 1 लाख रुपए का चैक भी मुख्यमंत्री को सौंपा।
Next Story