- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- राज्यपाल ने दिलाई शपथ,...
हिमाचल प्रदेश
राज्यपाल ने दिलाई शपथ, चंद्र कुमार बने प्रोटेम स्पीकर
Gulabi Jagat
19 Dec 2022 4:37 PM GMT

x
शिमला, 19 दिसंबर : ज्वाली कांगड़ा से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. चन्द्र कुमार ने सोमवार को राजभवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति में विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम अध्यक्ष) पद की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उपस्थित थे। इस मौके पर चंद्र कुमार ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर का उनको दायित्व दिया गया है। मुख्यमंत्री के स्वस्थ होते ही विधानसभा शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। सभी चुने हुए विधायकों की शपथ विधानसभा सदन में करवाई जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री शीघ्र ही कैबिनेट विस्तार भी करेंगे और जो वादे किए गए थे, उन्हें भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर कई विधायक, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रो. चन्द्र कुमार के परिवार के सदस्य भी पर उपस्थित थे।

Gulabi Jagat
Next Story