हिमाचल प्रदेश

सरकार ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण से किया आत्मनिर्भर

Admin Delhi 1
30 Sep 2022 1:46 PM GMT
सरकार ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण से किया आत्मनिर्भर
x

सोलन न्यूज़: जिला महिला मोर्चा मंडल ने महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मुख्य अतिथि रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर मीनाक्षी लेखी का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रशिम धर सूद भी उनके साथ रही। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। जिससे आज महिलाओं की जीवनचर्या पहले के मुकाबले बेहद आसान हो गई है। हर घर नल योजना हो या फिर केंद्र की उज्जवला योजना हो इससे महिलाओं को राहत मिली है। यह बात केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सोलन में भाजपा महिला मोर्चा के महिला सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने में केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि भाजपा महिला का सम्मान करती है ये ही कारण है कि आज महिलाओं को पार्टी के अंदर 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। महिलाओं की परेशानियों को दूर करने का कार्य भाजपा ने किया है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र ने स्पेशल दर्जा दिया है। जिससे केन्द्रीय योजनाओं का 90 प्रतिशत पैसा केंद्र से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ चुका है व सभी सुविधाएं लोगों को मिल रही है।

Next Story