हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ में बिन बिल के पकड़ा 42 लाख का सोना, पंजाब के व्यापारी को जुर्माना

Shantanu Roy
2 Dec 2022 9:38 AM GMT
नालागढ़ में बिन बिल के पकड़ा 42 लाख का सोना, पंजाब के व्यापारी को जुर्माना
x
बड़ी खबर
मानपुरा। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने नालागढ़ में सहायक आयुक्त पवन कुमार और सहायक अधिकारी पवन धीमान ने नालागढ़ बाजार में एक व्यापारी को सोने के गहनों के साथ पकड़ा है। पकड़े गए सोने की कीमत 42 लाख रुपए है। जानकारी जब आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने उसे बिल के बारे में पूछताछ की तो व्यापारी कोई भी ई-वे बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया।
व्यापारी के बाजार में पहुंचने से पहले विभाग ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए सोने का वजन 850 ग्राम है। इस पर 2 लाख 52 हजार रुपए जुर्माना डीएसटी एक्ट के तहत लगाया गया। विभाग ने जुर्माने की राशि को सरकारी खजाने में जमा करवा दिया है। राज्य कर विभाग के उप आयुक्त प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया व्यापारी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है।
Next Story