- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- ज्वैलरी शोरूम से...
हिमाचल प्रदेश
ज्वैलरी शोरूम से दिनदहाड़े सोने की चूड़ियां चाेरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
Shantanu Roy
19 Oct 2022 9:19 AM GMT

x
बड़ी खबर
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगडा के अंतर्गत एक ज्वैलरी शोरूम से चूड़ियां चाेरी होने का मामला सामने आया है। शोरूम के मैनेजर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम को जब उन्होंने शोरूम को बंद करने के बाद स्टॉक की जांच की तो उसमें चूड़ियों का एक सैट कम था। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरा फुटेज को चैक किया तो एक महिला अपने रुमाल में कुछ छुपाते हुए दिखी। जब उन्होंने दोबारा से सीसीटीवी फुटेज देखा तो पाया कि उस महिला ने चूड़ियां रुमाल में छुपाकर साथ बैठी दूसरी महिला को पकड़ा दीं। ये ग्रुप चार लोगों का था, जिनमें 3 महिलाएं व एक पुरुष था। ये लोग दोपहर करीब 1:40 से 2 बजे के बीच शोरूम में आए थे और बिना कुछ खरीदे चले गए। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने कहा कि उक्त महिलाओं व पुरुष ने शोरूम से 2 चूड़ियों की चोरी की है। इस संदर्भ में स्थानीय पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कांगड़ा पुलिस ने जेवरात चुराने वाले 4 लोगों की सीसीटीवी फुटेज जारी कर जनता से अपील की है ये लोग कहीं भी मिले या नजर आएं तो तुरन्त कांगड़ा पुलिस को सूचित करें।
Next Story