हिमाचल प्रदेश

Gohar: बुजुर्ग महिला के ज्यूणी खड्ड में बहने से मौत

Sanjna Verma
4 July 2024 8:21 AM GMT
Gohar: बुजुर्ग महिला के ज्यूणी खड्ड में बहने से मौत
x
Goharगोहर: उपमंडल गोहर की ग्राम पंचायत शाला के गांव की एक बुजुर्ग महिला के ज्यूणी खड्ड में बहने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय बानकी देवी पत्नी स्व. श्री पोलडू राम दोपहर के समय खड्ड की ओर लकड़ियां लाने गई हुई थी। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से खड्ड का water level काफी उफान पर था। अचानक महिला खड्ड में गिर गई और पानी के तेज बहाव में बह कर कुछ ही दूरी पर चट्टानों के बीच फंस गई। काफी देर होने पर जब बुजुर्ग महिला घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन के लिए खड्ड की ओर ढूंढने गए, लेकिन काफी तलाश करने पर महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया।
उतने में घटना का पता चलने पर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए और लापता महिला की खोज करने में जुट गए। काफी देर बाद महिला का शव दो चट्टानों के बीच से बह रहे पानी में पाया गया। सूचना मिलने पर Police की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी लाल चंद ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। DSP मुख्यालय मंडी देव राज ने घटना की पुष्टि की है।
Next Story