हिमाचल प्रदेश

देवलुओं संग झूमे देवता पराशर ऋषि, कुलंग गांव में धूमधाम से मनाई शाडी जाच

Shantanu Roy
17 Jun 2023 9:21 AM GMT
देवलुओं संग झूमे देवता पराशर ऋषि, कुलंग गांव में धूमधाम से मनाई शाडी जाच
x
कटराईं। उझी घाटी के कुलंग गांव में शाडी जाच मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में देवलुओं द्वारा डाली गई नाटी में देवता पराशर ऋषि भी खूब झूमे। लगभग 2 घंटे चली इस नाटी में हर कोई देवलू झूमता दिखा। मंडी जिले के पराशर मेले की तर्ज पर मनाए गए इस मेले को ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया। सुबह के समय ही गांव में चहल-पहल शुरू हो गई। देवता पराशर के मंदिर में पूजा-अर्चना से मेले की धूम शुरू हुई। देवता ने गांव की परिक्रमा की और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। देवता के कारदर जिंदू राम व गुर इंद्र चंद ने बताया कि मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। आसपास के लगभग 5 गांवों के लोगों ने मेले की शोभा बढ़ाई।
Next Story