हिमाचल प्रदेश

घर की छत से गिरकर युवती की मौत

Admin4
12 Feb 2023 12:47 PM IST
घर की छत से गिरकर युवती की मौत
x
फतेहपुर। कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत पंचायत कन्दोर में एक लड़की की घर की छत से गिरने से मौत हो गई। कन्दोर की 22 वर्षीय युवती विशाखा पुत्री इंद्र सिंह जिला कांगड़ा मकान की छत पर अपना घरेलू कार्य कर रही थी। इस दौरान अचानक युवती छत से नीचे गिर गई। युवती को घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर उसने दम तोड़ दिया। युवती बीएससी करने के बाद आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Next Story