- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Ghumarwin: बलोह टोल...
हिमाचल प्रदेश
Ghumarwin: बलोह टोल प्लाजा से बड़ी मात्रा में चिट्टा जब्त, दो गिरफ्तार
Tara Tandi
30 Sept 2025 1:32 PM IST

x
Ghumarwin घुमारवीं: पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने सोमवार को फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान 518.4 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद कर नशा माफिया को बड़ा झटका दिया है। यह अब तक जिले में पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप है। जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब से मंडी-कुल्लू की ओर जा रही एक टैक्सी को तलाशी के लिए रोका। तलाशी में गाड़ी में सवार राहुल (30) गुरदासपुर और अभी कुमार (20) अमृतसर से 518.4 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस चिट्टे का बाजार में 25 से 30 लाख रुपए मूल्य तथा अंतरास्ट्रीय स्तर पर इससे भी ज्यादा है। इतनी बड़ी खेप पकड़ने के लिए पुलिस कप्तान ने घुमारवीं पुलिस की पीठ थपथपाई है। इस बड़ी बरामदगी के बाद जिले में पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि जिले में नशा तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि नशे से दूर रहें और अगर कहीं भी नशा तस्करी या नशे के ठिकानों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस मौके पर डीएसपी विशाल वर्मा व थाना प्रभारी अमिता चौधरी मौजूद थे।
TagsGhumarwin बलोह टोल प्लाजाबड़ी मात्राचिट्टा जब्तदो गिरफ्तारGhumarwin Baloh Toll Plazalarge quantity of Chitta seizedtwo arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





