- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश: 5...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: 5 डिग्री पहुंचा नौहराधार-हरिपुरधार का तापमान, चूड़धार में मौसम का तीसरा हिमपात
Gulabi Jagat
14 Nov 2022 12:29 PM GMT

x
हिमाचल प्रदेश न्यूज
संगड़ाह, 14 नवंबर : सिरमौर जिला की करीब 12 हजार फुट ऊंची चोटी व प्रदेश के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज जी की तपो स्थली चूड़धार में इस मौसम का तीसरा हिमपात हुआ। जबकि पहली बर्फबारी चूड़धार में 20 अक्टूबर को हुई थी। जहां चूड़धार में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ, वहीं निचले मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की-हल्की बारिश हुई।
चूड़धार में दोपहर तक करीब आधा फुट ताजा हिमपात दर्ज किया गया। जबकि अभी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। चूड़धार में बर्फ गिरने के चलते चूड़धार का तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि नौहराधार, हरिपुरधार का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5 डिग्री पहुंच गया है, जिससे क्षेत्र में अत्यधिक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
बर्फबारी के बावजूद 100 से अधिक श्रद्धालु चूड़धार पहुंचे। जो बर्फ के बीच चूड़धार में फंसे, जैसे ही सुबह बर्फ के फाहे गिरने शुरू हुए। चूड़धार में चूड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं को वापस नौहराधार भेज दिया। ताकि श्रद्धालु यहां कई दिनों तक न फंसे रहे।
गौरतलब है की चूड़धार में तापमान में भारी गिरावट के चलते पेयजल की पाइपें जाम हो चुकी है। यहां तीन चार दिनों से पानी की समस्या पैदा हुई है। जिससे समिति के सदस्यों को भारी दिक्क्तें पेश आ रही है l वहीं श्रद्धालुओं का भी चूड़धार आना नहीं रुक रहा है।

Gulabi Jagat
Next Story